हाथरस, फरवरी 14 -- सादाबाद। हाथरस रोड पर विनोवा नगर चौराहे पर शुक्रवार की रात को मैक्स ने कार को रौंद दिया। हादसे में मैक्स पलट गई और कार क्षतिग्रस्त हो गई। मैक्स वाहन में सब्जी भरी हुई थी। मैक्स पलटते ही सब्जियां सड़क पर बिखर गई। हादसे में कार चालक शशिपाल सिंह पुत्र रूस्तम सिंह निवासी गढी सिधारी फिरोजाबाद घायल हो गया। शशिपाल जनता इंटर कॉलेज हाथरस में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। कार मुरसान रोड की तरफ से आ रही थी, और मैक्स आगरा की तरफ से आ रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...