मैकेनिक ने बच्ची से की अश्लीलता, गिरफ्तारमैकेनिक ने बच्ची से की अश्लीलता, गिरफ्तार
लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ, संवाददाता। ठाकुरगंज थानाक्षेत्र में मोटर मैकेनिक ने सुनसान इलाके में ले जाकर सात वर्षीय बच्ची संग अश्लील हरकतें कीं। एक किशोर ने वीडियो बनाकर परिवरीजनों को दिखाई। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित रेहान को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक ठाकुरगंज के एक इलाके में रहने वाले मोटर मैकेनिक पड़ोस की 7 वर्षीय बच्ची को अपनी बातों में फंसाया। फिर उसे सुनसान इलाके में ले गया। वहां आरोपित बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध पर बच्ची को पीटा। पीड़िता की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे एक किशोर ने आरोपित का वीडियो बना लिया। इस दौरान आरोपित की नजर वीडियो बना रहे किशोर पर पड़ गई। इस पर आरोपित भाग निकला। पीड़ित परिवारीजनों ने आरोपित के खिलाफ शुक्रवार देर शाम ठाकुरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.