बिहारशरीफ, मार्च 29 -- मैकेनिक की बेटी दिव्या ने राज्य में पाया 10वां स्थान बालिका वर्ग में बनी जिला टॉपर, इंजीनियर बनना उनका सपना गांव की साधारण सी परिवार की बेटी की इस सफलता से पूरा गांव गौरवान्वित फोटो : दिव्या केके 05 : हरनौत में रविवार को मैट्रिक परीक्षा में राज्य में तीसरा स्थान लाने वाली दिव्या कुमारी के साथ शिक्षक व अन्य। हरनौत, निज संवाददाता। बेटियां किसी से कम नहीं हैं, इस बात को हरनौत प्रखंड के लोहरा गांव की होनहार छात्रा दिव्या कुमारी ने सच कर दिखाया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में दिव्या ने 96.2 फीसदी यानि 481 अंक लाकर पूरे प्रदेश में 10वां स्थान और नालंदा जिला में बालिका वर्ग में टॉप तो सामान्य वर्ग में दूसरा स्थान हासिल कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। उनकी इस सफलता से पूरा गांव गौरवान...