गाज़ियाबाद, अप्रैल 27 -- - गोविंदपुरम स्थित महर्षि दयानंद विद्यापीठ में रजत जयंती समारोह में बोले गुजरात के राज्यपाल गाजियाबाद, गुलशन भारती। गोविंदपुरम स्थित महर्षि दयानंद विद्यापीठ में रविवार को आयोजित रजत जयंती समारोह में अतिथि पहुंचे गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि मैकाले ने हमारी गुरुकुल शिक्षा पद्धति को खत्म करने का काम किया। आज हम हर तरह से उन्नति कर रहे हैं, लेकिन नैतिक विकास का बहुत बुरा पतन हुआ है, जो हमारी परंपराओं की टूट का कारण है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ नैतिक, प्यार, प्रेम, एकता और भाईचारे का भाव देना होगा।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गुजरात के राज्यपाल देवव्रत चौधरी ने कहा कि जब देश में अनेक प्रकार का अज्ञान, अंधकार फैला हुआ था। देश अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों में छटपटा रहा था। जातपात, धर्म औ...