रांची, अप्रैल 27 -- मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। मैकलुस्कीगंज के धुर्वा मोड़ स्थित रेलवे फाटक पर सोमवार को बूम में तकनीकी खराबी और सड़क की जर्जर हालत के कारण भारी जाम लग गया। सुबह करीब 11 बजे एक ट्रेलर फाटक पार करने के दौरान बीच में फंस गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों के अनुसार फाटक के पास कालीकरण सड़क पूरी तरह जर्जर है। जगह-जगह गहरे गड्ढों के बीच गुजरते समय ट्रेलर का एक्सल टूट गया और वाहन ठीक फाटक के बीचों-बीच अटक गया। इसके बाद भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। छोटे वाहन किसी तरह निकलते रहे, लेकिन बड़े वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। यह भी पढ़ें- कोलाघाट पुल पर रोजाना जाम से राहगीर बेहाल, मरम्मत कार्य बना मुसीबत इधर, जाम के कारण राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान जाम में फंसी बारात की बसों में बैठ...