रांची, दिसम्बर 10 -- मैकलुस्कीगंज प्रतिनिधि। मैकलुस्कीगंज में लगातार तापमान का उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री पहुंच गया। सुबह साढ़े पांच बजे गोर्डन गेस्ट हाउस में बॉबी गोर्डन ने अपने घर में लगे तापमान यंत्र में मापा। मैकलुस्कीगंज में मंगलवार की सुबह 5.5 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...