नई दिल्ली, जून 26 -- नई दिल्ली। एप्पल ने मेमोरी चिप की बढ़ती लागत के कारण वैश्विक स्तर पर मैकबुक और आईपैड के सभी मॉडल की कीमतों में 20 से 42 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। कंपनी ने एम5 सीरीज चिप वाले मैकबुक प्रो की कीमत में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि की है। एम5 प्रो चिप वाले 14 इंच के मैकबुक प्रो की कीमत 2,49,900 रुपये से बढ़ाकर 2,99,900 रुपये प्रति इकाई कर दी गई है। वहीं 13 इंच के आईपैड एयर के बेसिक मॉडल की कीमत 84,900 रुपये से 41.22 प्रतिशत बढ़ाकर 1,19,900 रुपये प्रति इकाई कर दी गई है। यह भी पढ़ें- दक्षिण कोरिया के बाजार में भूचाल, 16% से ज्यादा की गिरावट, रोकनी पड़ गई ट्रेडिंग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...