नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- सात राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ कर बीजेपी में जाने से संकट में घिरी आम आदमी पार्टी के पंजाब सरकार में बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने बड़ा दावा किया है। अरोड़ा ने कहा कि सांसद राजेंद्र गुप्ता वापस आ जाएंगे। उन्होंने इस बात का इशारा कर दिया है। मेरी 6-8 महीने से राघव चड्‌ढा से बात नहीं हुई है। अरोड़ा ने कहा कि मैं पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रहा हूं, आज भी पंजाब सरकार में मंत्री हूं। न ही मैं ईडी की रेड से डरा हूं। मैंने तो तुरंत इस कार्रवाई के बाद एक्स पर पोस्ट कर यह कहा था कि मैं ईडी को जांच में हर संभव सहयोग दूंगा। बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा सोमवार को पंजाब में गहराये बिजली संकट को लेकर चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात कर रहे थे।17 अप्रैल को हुई थी ईडी की रेड पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के दिग्गज मंत्री संजीव अरोड़ा...