बेंगलुरु, अक्टूबर 6 -- बेंगलुरु में एक जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर का वीडियो वायरल होने के बाद बवाल हो गया है। मामला हिंदी-कन्नड़ विवाद का है। असल में इस सुपरवाइजर ने लोकल स्टाफ से कहा था कि या तो हिंदी सीख लें या फिर नौकरी छोड़ दें। उसका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में सुपरवाइजर, जिसका नाम अशोक है, वह स्टाफ से बात कर रहा है। अशोक उनसे कहा रहा है कि वह केवल हिंदी में ही बात करेगा। जिसे भी यहां पर उसके साथ काम करना है, उसे हिंदी सीखनी होगी। अगर नहीं सीख सकते तो फिर नौकरी छोड़ दो।मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता वीडियो में अशोक कह रहे हैं कि मुझे कन्नड़ नहीं आती है। मैं हिंदी में ही बात करूंगा। अगर तुम लोगों को यहां पर काम करना है तो हिंदी सीखो। अगर तुम नौकरी छोड़ना चाहते हो तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। जानकारी के मुताबिक अशोक आंध्र प्र...