बस्ती, अक्टूबर 25 -- यूपी के बस्ती में पैंड़ा वाले बाबा गोविंद दास ने फेसबुक लाइव के दौरान कथित रूप से जहरीला पदार्थ पी लिया। उन्होंने कहा कि बस्ती में बागेश्वर सरकार की कथा कराने में असफल होने के चलते यह निर्णय लिया। समर्थकों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इस घटना से वहां मौजूद सहयोगियों में अफरा-तफरी मच गई। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि बाबा गोविंद दास ने अपने आश्रम में फेसबुक लाइव के दौरान जहरीला पदार्थ पीया। घटना के तत्काल बाद बाबा को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उन्होंने बस्ती में बागेश्वर सरकार की कथ...