मैं हर जांच के लिए तैयार; पति के आरोपों पर क्या बोलीं रेखा आर्या
देहरादून, अक्टूबर 18 -- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा है कि वे हर चुनाव में अपनी संपत्ति का ब्योरा देती रही हैं और हर जांच को तैयार हैं। रेखा ने कहा कि साहू पहले केस वापस लेने का निवेदन करते हैं और फिर आरोप लगाते हैं। उन्होंने इसे मीठी धमकी बताया। अस्पताल में भर्ती रेखा ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि वे लंबे समय से प्रताड़ना झेल रही थीं। अपने आत्मसम्मान, बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्होंने अपनी बात सार्वजनिक रूप से रखने का निर्णय लिया। ऐसी कई महिलाएं हैं जो इस तरह के हालात का सामना करती हैं, लेकिन पीड़ा जाहिर नहीं कर पातीं। ऐसी ही पीड़ा महसूस करने के बाद उन्होंने कानूनी लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया, ताकि अन्याय झेल रहीं दूसरी महिलाओं को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.