नई दिल्ली, मार्च 20 -- केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने क्रिकेटर संजू सैमसन की जमकर तारीफ की है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान थरूर ने कहा कि वह संजू के अंकल की तरह हैं। साथ ही वह उन्हें एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम में खेलते देखना चाहते हैं। भारत ने हाल ही में टी20 विश्वकप में शानदार जीत दर्ज की थी, जिसके बल्लेबाजी मोर्चे पर हीरो सैमसन रहे थे।'धोनी बनोगे' थरूर ने बताया कि उन्होंने संजू से 14 साल की उम्र में मुलाकात की थी। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं कई मायनों में उसके अंकल जैसा हूं, क्योंकि मैं जब उससे मिला था जब वह 14 साल का था। मैंने उसे काफी प्रोत्साहन दिया था। हो सकता है कि ऐसा करने के लिए मैं सबसे योग्य क्रिकेट फैन नहीं हूं। मैंने उससे कहा था कि आप अगले महेंद्र सिंह धोनी बनोगे।' उन्होंने आगे बताया कि इस पर ...