नई दिल्ली, फरवरी 5 -- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के बयान पर टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का बयान आया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने ओम बिरला के बयान से असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि मैं इस पॉइंट पर स्पीकर से पूरी तरह से असहमत हूं। एक संसद में बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। वहां पर कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि मेरी जिंदगी में ऐसा कभी नहीं हुआ कि प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की घटना हुई हो। अपने जमाने के मशहूर फिल्म अभिनेता रहे सिन्हा ने कहा कि मैं वहां पर मौजूद था। ऐसा कुछ नहीं हुआ था। इन महिलाओं की इस तरह बदनामी करना पूरी तरह निंदा के योग्य और गलत है। ओम बिरला ने क्या कहा थाबता दें कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को कहा कि कल सदन में कांग्रेस के कई नेता सदन के नेता के आसन के पास पहुंचकर किसी अप्रत्याशित घटना को अंजाम देन...