संवाददाता, अप्रैल 26 -- UP News : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के कोतवाली क्षेत्र के बिलौली गांव में शनिवार सुबह पति पत्नी तालाब से मिट्टी निकालने गए थे। जहां कुछ देर बाद संदिग्ध हालात में पत्नी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के ससुरालवालों ने इसे हत्या बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप से आहत पति ने कुछ देर बाद घर में खूंटी पर सुसाइड नोट टांगकर फंदे से लटक कर जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने खुद के निर्दोष बताते हुए लिखा है कि वह यह कलंक लेकर नहीं जीना चाहता है। इसके साथ ही उसने बड़े भाई से अपने बच्चे का ख्याल रखने की गुजारिश की है और मां से माफी मांगी है। ग्राम बिलौली निवासी कुलदीप चौहान (30 वर्ष) का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व फतेहपुर (बाराबंकी) के श्रीशक्तिधाम महादेव तालाब परिसर में कटघरा वार्ड की निशा (27) से हुआ था। दोनों का एक 10 माह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.