नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- 2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका लगा है। इस उपचुनाव में डेमोक्रेट्स ने शानदार जीत हासिल की है। इसके बावजूद, अमेरिकी राष्ट्रपति चिंतित नहीं हैं। उनका मानना है कि अगर वह खुद इस चुनाव में लड़ रहे होते तो रिपब्लिकन को भारी जीत मिलती। उन्होंने ट्रुथ स्पेशल पर एक पोस्ट के जरिए यह बात कही है। आपको बता दें कि रिपब्लिकन उम्मीदवारों के लिए आयोजित कई रैलियों में ट्रंप ने मतदाताओं से कहा था कि वे ऐसा मान लें कि ट्रंप खुद चुनाव लड़ रहे हैं और उसी हिसाब से वोट दें। उन्होंने यह भी कहा कि वे अब एक राजनीतिक विशेषज्ञ की भूमिका निभाएंगे और बताएंगे कि रिपब्लिकन उम्मीदवार क्यों हारे। ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं बैलेट पेपर नहीं था। अगर मैं होता तो शानदार तरीके से चुनाव जीत जाता। इस मुद्दे प...