मैं पहली बीवी हूं, लव मैरिज की है; मैरिज लॉन में महिला ने काटा बवाल, पति की दूसरी शादी रुकवाई
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- UP News: यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर स्थित एक मैरिज लॉन में शुक्रवार रात उस समय हंगामा मच गया, जब दूल्हे की पहली पत्नी उसकी दूसरी शादी रुकवाने पहुंच गई। महिला ने खुद को युवक की कानूनी पत्नी बताते हुए विवाह का विरोध किया, जिसके बाद शादी की रस्में रुक गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे को हिरासत में लेकर दोनों पक्षों को चौकी ले गई। इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चमनगंज की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी साल 2022 में जूही लाल कॉलोनी निवासी एक इंटीरियर कारोबारी से हुई थी। साल 2024 में उसकी विदाई हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। महिला का आरोप है कि कानूनी विवाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.