पटना, अक्टूबर 20 -- देशभर में दीपावली की धूम है। बिहार में कुछ ही दिनों बाद चुनाव भी होने हैं। दीपावली के दिन राष्ट्रीय जनता दल ने अपने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची के सामने आने के कुछ ही देर बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने दीपावली की बधाई भी दी है। सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तेजस्वी यादव ने कहा है कि 2025 की इस दीपावली के बाद आने वाली हर दीपावली बिहार के लिए सौभाग्यशाली और ख़ुशहाली भरी हो। इस प्रार्थना के साथ मैं तेजस्वी आपको वचन देता हूँ कि हम सभी बदलाव और परिवर्तन का ऐसा दीप जलाएँगे कि देश ही नहीं दुनिया भी देखेगी। ये सिर्फ़ इसलिए संभव है कि मेरे बिहार के 14 करोड़ बिहारी, 14 करोड़ परिवर्तन के दीपक हैं जो अब बिहार को रोशन करने के लिए निकल पड़े हैं। बिहार की जनता को बस इतना कहना चाहता हूँ कि आइए बस एक बार ...