नई दिल्ली, मई 17 -- ऐक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय के मुख्यमंत्री बनने पर सुपर स्टार रजनीकांत ने हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि विजय के मुख्यमंत्री बनने की खबर सुनकर वह हैरान रह गए थे। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह कतई नहीं है कि उन्हें विजय से कोई जलन है बल्कि कारण यह है कि दोनों की उम्र के बीच 28 साल का अंतर है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के दो प्रमुख दल एआईएडीएमके और डीएमके दोनों को पिछाड़कर सबसे आगे निकल जाना बहुत ही आश्चर्यजनक है। विजय ने अपने पैरों पर खेड़े होकर पहचान बनाई है। रजनीकांत ने कहा, मैं राजनीत‍ि में नहीं हूं, काफी समय से इससे दूर हूं, मुझे उनसे जलन नही, हमारे बीच 28 वर्षों का जेनरेशन गैप है। उन्होंने कहा, हां, अगर कमल हसल CM बनते तो हो सकता था क‍ि ईर्ष्या होती। हालांक‍ि तब भी ऐसा नहीं कुछ भी नहीं है। रजनीकांत ने कहा कि वह ...