नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- UP News: सुसाइड नोट में महिला मित्र के लिए मैं तुमसे प्यार करता हूं, इस जन्म में नहीं मिल सके अगले जनम में मिलेंगे लिखकर 28 वर्षीय आदर्श प्रजापति ने जान दे दी। यूपी की राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम एफ ब्लाक में कमरे के अंदर फंदे पर उसका शव लटका मिला। पुलिस को दो पन्ने का सुसाइडनोट मिला है। एक उसके कमरे से दूसरा ऑफिस में रखा मिला। वहीं एक दूसरे आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके लिवइन पार्टनर अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक सआदतगंज निवासी आदर्श राजाजीपुरम में किराए पर रहता था। साथ में उन्नाव का रहने वाला जिम ट्रेनर शिवा भी रहता था। वह ऐशबाग में एक सीए के पास अकाउंटेंट था। बुधवार को कमरे में फंदे से शव लटका मिला। शिवा दोपहर जब लौटा ता कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देख वह काफी देर खटखटा...