बस्तर, मार्च 25 -- Maoist Commander Papa Rao: छत्तीसगढ़ के बीजापुर से नक्सलवाद के खिलाफ जारी लड़ाई में मंगलवार को ऐतिहासिक घटनाक्रम हुआ। 25 लाख का इनामी और खूंखार नक्सली कमांडर पापा राव ने अपने 17 साथियों के साथ सरेंडर कर दिया। यह सरेंडर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की डेडलाइन से ठीक 7 दिन पहले हुआ है। अमित शाह ने नक्सलियों को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी थी कि 31 मार्च 2026 तक आत्मसमर्पण कर लें, वरना ऑपरेशन के तहत उन्हें खत्म कर दिया जाएगा। पापा राव बस्तर में आखिरी नक्सल कमांडर था। वरिष्ठ माओवादी कमांडर पापाराव उर्फ मंगू ने सरेंडर के दौरान कहा, "मैं डरा नहीं हूं, लेकिन अब संविधान के तहत लोगों के हक- जल, जंगल और जमीन के लिए लड़ूंगा। मैं हथियार छोड़ रहा हूं और लोकतांत्रिक व्यवस्था के भीतर रहकर काम करूंगा।" यह भी पढ़ें- नक्सल कमांडर पापा रा...