मुंबई, फरवरी 4 -- भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बुधवार को मुंबई में कहा कि वह चोट से अच्छी तरह उबर रहे हैं और उन्हें जल्द से जल्द प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटने की उम्मीद है। पंत 'वर्ल्ड पिकलबॉल लीग' के कार्यक्रम में मुंबई पिकल पावर के सह-मालिक के तौर पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वह बेंगलुरु में बीसीसीआई 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।'जब मैं चोटिल होता हूं तो एक चीज... उन्होंने कहा, ''दिन प्रतिदिन मेरी फिटनेस बेहतर हो रही है। मैं 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में कड़ी मेहनत कर रहा हूं और मुझे लगता है कि मैं जल्द ही (मैदान पर) वापसी करूंगा। '' 28 वर्षीय खिलाड़ी ने चोट के बाद लंबे समय तक उबरने की प्रक्रिया और 'रिहैबिलिटेशन' के दौरान खेल से जुड़े रहने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के प्रति उनके जुनून और लोगों ...