कानपुर, मई 29 -- कानपुर में आईटीबीपी के जवान की मां के कटे हाथ प्रकरण में रेलबाजार पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस जवान की मां निर्मला देवी के बयान दर्ज करने पहुंची तो उन्होंने दर्द की दास्तां सुनाई। कहा, मैं चिल्लाती रही..पर कोई नहीं आया। मेरे हाथ में लगातार दर्द हो रहा था। उसी समय सुनवाई होती तो शायद मेरा हाथ बच जाता। रेलबाजार पुलिस पारस हॉस्पिटल में भर्ती निर्मला देवी के बयान दर्ज करने पहुंची। निर्मला देवी के भाई राजकुमार के मुताबिक बहन ने पुलिस को बताया कि कृष्णा हॉस्पिटल में जब वह इलाज के लिए भर्ती हुईं तो सबसे पहले उन्हें वीगो लगाया गया। इसके कुछ देर बाद आईसीयू में ड्रिप चढ़ाई गई तो उन्हें दर्द होने लगा जो बाद में बढ़ गया। उन्होंने वहां मौजूद मेडिकल स्टाफ को दर्द के बारे में बताया तो हाथ टाइट करके व्हाइट टेप लगा दिया गया। कहा,...