हिन्दुस्तान टीम, अक्टूबर 2 -- यूपी के मुजफ्फरनगर में जानसठ रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को हुई सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। 12वीं के छात्र ने क्लास रूम में पहुंचकर वहां पढ़ाई कर रहे अपने साथी छात्र पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली मिस हो गई और छात्र बाल-बाल बच गया। अचानक हुई घटना से क्लास रूम में भगदड़ मच गई। क्लास से बाहर आए छात्रों ने शोर मचाया तो प्रधानाचार्य ने आरोपी छात्र को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर आरोपी छात्र ने प्रधानाचार्य पर भी तमंचा तान दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी छात्र के अलावा दूसरे छात्र को भी हिरासत में लिया है। बताया गया है कि आरोपी छात्र पर तीन दिन पहले हमला हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए वह तमंचा लेकर कॉलेज पहुंचा था। प्रधानाचार्य की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। कुन्द-कुन्द जैन इंटर कॉलेज ...