लखनऊ, अक्टूबर 29 -- लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम के दौरान कॉमेडियन हर्ष गुजराल को सीएम योगी ने अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान हर्ष गुजराल ने स्टेज पर स्पीच भी दिया और इसमें अपनी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया। उनका किस्सा सुनकर स्टेज पर खड़े सीएम योगी आदित्यनाथ हंस पड़े और उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हर्ष गुजराल ने यूपी में क्राइम को लेकर किस्सा सुनाया। उन्होंने स्टेज पर सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ भी की। सीएम योगी ने उन्हें खुब सराहा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कॉमेडियन हर्ष गुजराल और सीएम योगी आदित्यनाथ एक ही स्टेज पर दिखे। सीएम योगी ने हर्ष गुजराल को अवॉर्ड दिया। इसके बाद हर्ष गुजराल ने सीएम योगी से कहा कि उन्होंने सीएम योगी के लिए कुछ लिखा है और वो कहना चाहते हैं। उन्होंने सीएम योगी से अनुमति लेकर ...