नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- दिल्ली की स्कूलों को बम से दहलाने वाली धमकियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आज भी राजधानी के कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। स्कूलों ने तुरंत सावधानी बरतते हुए अभिभावकों को अपने छात्रों को लेने के लिए एक नोटिस जारी किया। परिसर खाली कराया गया और सघन जांच कराई, हालांकि हर बार की तरह इस बार भी धमकी के बाद परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। एक स्कूली छात्र ने उस वक्त मिली धमकी से मचे हड़कंप का पूरा हाल सुनाया है। प्रियदर्शनी विहार के लवली पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र आदित्य ने बताया कि हम अपनी परीक्षा दे रहे थे और अचानक हमें मैदान में इकट्ठा होने के लिए कहा गया। जब हम वहां पहुंचे, तो हमने देखा कि सभी कक्षाओं के छात्र वहां मौजूद थे। पुलिस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड भी वहां मौजूद थे। हमें पता चला कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.