अंकारा, जुलाई 7 -- कुछ समय पहले इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी पर भड़कने वाले डोनाल्ड ट्रंप के सुर अब बदल गए हैं। मंगलवार को ट्रंप ने जॉर्जिया मेलोनी की तारीफ की। अंकारा में तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान के साथ प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ट्रंप से इस बारे में सवाल किया गया था। इसके जवाब में उन्होंने मेलोनी को लेकर कहाकि वह एक शानदार महिला हैं। साथ ही यह भी कहाकि मैं उन्हें पसंद करता हूं। हमारे संबंध अच्छे हैं। हालांकि इसमें थोड़ी समस्या हो गई थी, क्योंकि उन्होंने हमारी मदद करने से इनकार कर दिया था। गौरतलब है कि तुर्की में नाटो सम्मेलन के बाद ट्रंप ने दावा किया था कि मेलोनी उनके साथ फोटो खिंचवाने को गिड़गिड़ा रही थीं। इसके जवाब में मेलोनी बहुत ज्यादा नाराज हुई थीं। यहां तक कि इटली के विदेश मंत्री ने अपना अमेरिका का दौरा भी रद्द कर दिया था ट्रंप ...