गोरखपुर, जनवरी 13 -- डेरवा, हिंदुस्तान संवाद। बड़हलगंज के डेरवा खेल मैदान पर सोमवार को स्व. गंगा यादव क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को हुए मैच में मैंभरा ने देवरिया व खोहियापट्टी ने डेरवा को हराकर शानदार जीत दर्ज की। देवरिया की टीम ने टास हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 92 रन बनाया। मैंभरा की टीम 4 ओवर 5 गेंद में 4 विकेट खोकर 95 रन बनाकर मैच जीत गयी। मैंभरा के डब्लू को 51 रन बनाने व तीन विकेट लेने पर मैन आफ द मैच घोषित किया गया। दुसरे मैच में डेरवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में सभी विकेट खोकर 83 रन का स्कोर बनाया। जवाब में खोहियापट्टी ने 5 ओवर 2 गेंद में ही 3 विकेट पर जीत हासिल कर लिया। खोहियापट्टी के पंकज मैन आफ द मैच बने। मुख्य अतिथि गोंडा जनपद के युवा भाजपा नेता हर्ष वर्धन सिंह, बरहज के चेयरमैन प्रतिनिधि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.