नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- 'वी द लीडर्स' के संस्थापक के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को तमिलनाडु में टीवीके सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरण 'बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव' को वैचारिक मतभेदों के बावजूद पढ़ने लायक एक महत्वपूर्ण किताब बताया। भाजपा के पूर्व नेता ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय और सत्तारूढ़ टीवीके की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने टीवीके के कल्लाकुरिची से विधायक और एक जिलाधिकारी से जुड़े कथित मामले का जिक्र किया। सोनिया गांधी के हाल में प्रकाशित संस्मरण के बारे में पूछे जाने पर अन्नामलाई ने कहा कि उन्होंने इसे पढ़ना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, ''भले ही कोई नेता अलग विचारधारा या पार्टी से जुड़ा हो, हमें उसका नजरिया समझना...