मैंने बहू बदल दी चार..., भाकियू के मंच पर अचानक पहुंचा कांस्टेबल गाने लगा रागिनी, वीडियो वायरल
बागपत, जून 18 -- यूपी में सिपाहियों के अजब-गजब कारनामे सामने आ रहे हैं। कोई राजनीति करने के लिए इस्तीफा लिखकर वायरल कर रहा है तो कोई अपने ही अधिकारियों पर संगीन आरोप लगाकर वीडियो सोशल मीडिया पर डाल रहा है। अब बागपत में एक सिपाही अचानक भारतीय किसान यूनियन के मंच पर पहुंचा और रागिनी गाने लगा। इस दौरान उसने मंच पर ही ठुमके भी लगाए। सिपाही का वीडियो भी वायरल हो गया। अधिकारियों तक वीडियो पहुंचा तो खलबली मच गई। बुधवार को ही सीएम योगी ने पुलिस वालों को रील से दूर रहने की हिदायत दी थी। सिपाही का वीडियो सामने आने के बाद उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है। दरअसल गांगनौली गांव के ग्रामीण दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर कट की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं। किसानों के इस आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन का भी समर्थन प्राप्त है। धरना स्थल पर लगातार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.