नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले में समीर रिजवी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 7 चौकों और सात छक्कों की मदद से 51 गेंदों में 90 रनों की दमदार पारी खेली। उनकी इस पारी ने 163 रनों के मिल लक्ष्य को आसानी से हासिल करने में मदद की और मैच को एक तरफा कर दिया। समीर रिजवी ने इस साल के आईपीएल सीजन में अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में ही अर्धशतकीय पारी खेली है। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी अर्धशतक जड़कर टीम की जीत सुनिश्चित की थी और अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ 90 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई है। आज के मैच में 90 रनों की शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया है। यह भी पढ़ें- IPL में किस टीम ने मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा बार हराया है? DC तीसरे स्थान पररिजवी ने कहा- मैंने कमजोरिय...