भिंड, मार्च 4 -- मध्य प्रदेश के भिंड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र के ग्राम बिलाव में 70 साल के बुजुर्ग रामसिया यादव की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई।घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या नशे में की गई वारदात दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा गांव में की गई पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी गोदन यादव मौके से भागते हुए चिल्ला रहा था कि उसने अपने पिता की हत्या का बदला ले लिया है।वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपी ने शराब के नशे में इस घटना को अंजाम दिया।पुलिस दोनों ही बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।बकरी चराने गए थे बुजुर्ग पुलिस के अनुसा रामसिया यादव अपने खेत...