कोलकाता, मार्च 2 -- भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने खराब फॉर्म से उबरने के लिए मोबाइल फोन से तौबा कर लिया। सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बना ली। सैमसन ने अपने फोन और सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए ताकि खराब फॉर्म के दौर में भी उनका आत्मविश्वास न डगमगाए। आखिरकार उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप के करो या मरो मैच में मैच विजेता पारी खेलकर लय हासिल कर ली। सैमसन ने रविवार को कोलकाता में खेले गए सुपर आठ के मैच में 50 गेंदों में 97 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और चार छक्के शामिल हैं। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह भी पढ़ें- सैमसन के दम पर भारत ने रचा वर्ल्ड कप में इतिहास, देखें 5 सबसे बड़े सफल रन चेज सुपर आठ के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से भारत की करारी हार के बाद इस 31 वर्षीय खिलाड़ी को सलामी ...