नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- रूखे और फ्रिजी बालों को संभालने के लिए मेरी हेयर केयर रूटीन हमेशा थोड़ी लंबी रही है। ऑयलिंग, शैंपू, कंडीशनर और हेयर मास्क के बाद भी बालों में फ्रिज और रूखापन बना रहता था। इसके अलावा स्टाइलिंग और हीट टूल्स का इस्तेमाल भी बालों को मैनेज करना मुश्किल बना देता था। ऐसे में मैंने हेयर सीरम पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया। मेरा फोकस ऐसे सीरम पर था जो बालों को स्मूद और चमकदार दिखाने में मदद करें, लेकिन उन्हें चिपचिपा या बहुत ज्यादा ऑयली न बनाएं। अलग-अलग फॉर्मूले आजमाने के बाद मैंने इन 5 हेयर सीरम को अपनी लिस्ट में शामिल किया। जब मेरे बालों की लेंथ रूखी और बेजान दिखती है, तब यह सीरम मेरी पसंद में शामिल रहता है। इसकी हल्की बनावट बालों को ज्यादा स्मूद दिखाने में मदद करती है और उनमें चमक भी नजर आती है। मैं इसे बालों की जड़ों क...