मुंबई, मार्च 6 -- इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ सात रन की हार के बाद स्वीकार किया कि उन्होंने मेजबान टीम की पारी के दौरान संजू सैमसन का कैच टपकार बड़ी गलती की। सैमसन उस वक्त 15 रन पर थे, जब ब्रूक ने जीवनदान दिया। इसके बाद, सैमसन ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए 42 गेंदों में 89 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और सात छक्के हैं। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। सैमसन की पारी की बदौलत भारत ने सात विकेट पर 253 रन बनाए जो टूर्नामेंट के इतिहास में नॉकआउट मुकाबलों का सर्वोच्च स्कोर है। भारत के 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम बेथेल (105 रन, 48 गेंद, सात छक्के, आठ चौके) के शतक के बावजूद सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी। ब्रूक ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल के बाद कहा, ''हमें...