नई दिल्ली, फरवरी 19 -- बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अपनी दमदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अनुराग हमेशा ही एक अलग सब्जेक्ट की फिल्में बनाते हैं, जिसको लेकर वो हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, कई बार वो अपनी फिल्मों की वजह से विवादों में भी रहे। हालांकि, इन दिनों अनुराग अपनी फिल्म 'केनेडी' की रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म के रिलीज का अनुराग के फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब अनुराग ने अपने एक इंटरव्यू में एक एक्टर के बारे में बताया, जिसने एक चलने वाले सीन के लिए इतना रीटेक लिया कि फिल्ममेकर गुस्से से भड़क गए। आइए जानते हैं कौन हैं वो एक्टर?एक्टर पर आया गुस्सा अनुराग कश्यप ने हाल ही में सुचरिता त्यागी के साथ उनके YouTube चैनल के लिए अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान बातचीत में, अनुराग ने बताया कि एक बा...