नई दिल्ली, जनवरी 5 -- दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी मां, भाई और बहन की हत्या कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा खुद थाने पहुंच और इसके बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानिए ट्रिपल मर्डर को अंजाम देकर थाने पहुंचे बेटे ने मर्डर की क्या वजह बताई है?मां, भाई-बहन को मारने की ये वजह बताई घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का नाम यशवीर सिंह बताया गया है। उसकी उम्र करीब 5 साल बताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यशवीर शाम करीब5 बजे लक्ष्मी नगर के पुलिस स्टेशन आया और उसने जो बताया उसे सुनकर एक पल के लिए हर कोई हैरान रह गया। उसने पुलिस को बताया कि पैसे की दिक्कतों की वजह से उसने अपने परिवार के लोगों को कथित तौर पर मार डाला ह...