एटा, मार्च 22 -- एटा, शहर के मोहल्ला कैलाशगंज में शनिवार देररात मैंगो शेक पीने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार हो गये। जिनको गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी में भर्ती कराये गये चारों बीमारों को प्राथमिक उपचार देने के बाद वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां पर चारों का उपचार चल रहा है। शनिवार को मैंगों शेक पीने के बाद कैलाशगंज निवासी 20 वर्षीय संध्या पत्नी राज, 25 वर्षीय मांसी पत्नी लक्की, 21 वर्षीय राज पुत्र देवेंद्र और 15 वर्षीय नव्या पुत्री देवेंद्र को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी में भर्ती चारों ने बताया कि उन्होंने शनिवार रात करीब 10 बजे गांधी मार्केट स्थित एक मैंगो शेक की दुकान से आम का जूस घर लेकर आए। जिसको परिवार के चारों सदस्यों ने सेवन किया। मै...