गया, जून 3 -- मैंगरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात 25 लीटर महुआ शराब बरामद की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि सेवरा गांव के समीप खैरा आहार के पास एक व्यक्ति शराब लेकर आ रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी शराब छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है। मामले में अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- मैंगरा पुलिस ने 25 लीटर महुआ शराब किया बरामद, तस्कर फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...