संभल, जून 30 -- थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी के मजरा भुजिया के घेर निवासी सत्यपाल पुत्र पन्नालाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपने खेत की मेढ़ पर यूकेलिप्टस और बबूल के पेड़ लगाए थे। बाद में खेत का बटवारा होनें पर मेढ़ सहखातेदार के हिस्से में चली गई। पंचायत में निर्णय हुआ कि प्रार्थी अपने लगाएं हुए पेड़ को स्वयं काट लेगा। लेकिन बाद में सह खातेदार ने बिना पूछे ही मेढ़ पर लगे पेड़ काटकर बेच दिए। प्रार्थी ने जब पेड़ो के रुपये मांगे तो बह गाली गलौज करने लगा। प्रार्थी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- मेढ़ पर लगे पेड़ काटने का लगाया आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...