कौशाम्बी, मार्च 10 -- पश्चिमशरीरा के कटरी में मेड़ से निकलने पर अधेड़ को गांव के ही तीन भाइयों ने बेरहमी से पीटा। इससे उसको गंभीर चोटें आई हैं। घायल की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। कटरी निवासी कामता प्रसाद पुत्र मुन्ना ने पश्चिमशरीरा थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह एक मार्च को अपने खेत से वापस आ रहा था। गांव के ही बच्चा के बेटे तेल्लू, राकेश व रज्जन ने अपने खेत की मेड़ से आने पर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। कामता ने इसका विरोध किया तो तीनों ने मिलकर उसे लाठी-डंडा से जमकर पीटा। इससे उसको गंभीर चोटें आईं। खेतों में मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायल को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद सोमवार को कामता थाना पहुंचा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की...