लखीमपुरखीरी, मई 19 -- रकेहटी देहात के टापरपुरवा गांव में खेत की मेड़ का विवाद निपटाने गए दलित युवक को एक पक्ष ने अपशब्द कहने के साथ सिर पर लोहे की राड मार दी। उसकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के टापरपुरवा गांव का दलित बिरादरी के रामकुमार ने बताया कि रविवार सुबह वह अपना गन्ने का खेत गोड़ रहा था। तभी गांव के ही मनोज तथा मिर्जागंज गांव के जाहिद आदि के मेड़ का विवाद निपटाने को कहकर मिर्जागंज प्रधान दरवेश यादव का भाई जगदीश उसे और मनोज को बुला ले गया। वहां बातचीत के दौरान जाहिद ने गुस्से में बात करनी शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- खेत गए युवक को पीटा, तीन पर केस जाहिद के साथ मौजूद उसके भाइयों मंझिलके और आरिफ बेग ने रामकुमार को जातिसूचक अपशब्द कहे। विरोध करने पर आरिफ ने उसके सिर पर लोहे की राड मार दी जिससे उसे का...