प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 17 -- कुंडा। कोतवाली के चौंसा गांव निवासी राकेश बहादुर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। न्यायालय के आदेश पर राजस्व निरीक्षक, पुलिस दल की मौजूदगी में एक जून को मेड़बंदी की गई। जिसे विपक्षियों ने नौ जून की शाम तोड़ दिया। विरोध करने पर जानलेवा धमकी देते हुए कहा दोबारा मेड़बंदी, पिलर लगाने का प्रयास किया तो जान से मार देंगे। पीड़ित राकेश बहादुर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अर्जुन यादव, रमेश यादव, सपना, जूली, केशराज को नामजद करते हुए तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...