बरेली, जून 8 -- एसआरएमएस रिद्धिमा में रविवार को भरतनाट्यम और कथक गुरुजनों और विद्यार्थियों ने भरतनाट्यम, मोहिनीयट्टम और कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। मेहा बरसे का आरंभ भरतनाट्यम के विद्यार्थियों ने घनाना घनाना पर प्रस्तुति से किया। कार्यक्रम का संचालन अरुणा गंगवार ने किया। इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति, आशा मूर्ति, ऋचा मूर्ति, देविशा मूर्ति, उषा गुप्ता, डा. प्रभाकर गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...