मेहसी में दो दुकानों पर छापेमारी बाइक के नकली पार्ट्स बरामद
मोतिहारी, जून 1 -- मेहसी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र में नकली ऑटो स्पेयर पार्ट्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर व पुलिस की संयुक्त टीम ने स्टेट बैंक रोड स्थित दो दुकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली बाइक पार्ट्स बरामद किया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, होंडा और टीवीएस कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर धीरज शुक्ला को सूचना मिली थी कि मेहसी के कुछ दुकानों में नकली पार्ट्स बेचे जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस के सहयोग से छापेमारी की योजना बनाई गई। सबसे पहले टीम ने स्टेट बैंक रोड स्थित विश्वकर्मा ऑटो सेंटर में छापा मारा, जहां दुकान मालिक संदीप कुमार मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान दुकान से भारी मात्रा में होंडा और टीवीएस के नकली स्पेयर पार्ट्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.