मेहसाणा, मार्च 25 -- गुजरात के मेहसाणा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, यहां 60 साल की एक विधवा महिला की हत्या कर शव को खेत में गाड़ दिया गया। पुलिस के मुताबिक, 4.4 लाख के गहने लूटने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर ली है। अब इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में मृतका की पहचान शारदाबेन ठाकोर के रूप में हुई है, जो इंद्राड गांव की रहने वाली थीं। 20 मार्च की सुबह शारदाबेन जानवरों के लिए चारा लेने घर से निकली थीं, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटीं। इसके बाद उनके बेटे गोविंदजी बलदेवजी ठाकोर ने परिजनों के साथ तलाशना शुरू कर दिया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। यह भी पढ़ें- शादी, तलाक से लिव-इन तक, गुजरात में UCC से क्या-क्या...