मेहरागांव श्री हरि चेतन कुटीर में आज निकलेगी कलश यात्रा
नैनीताल, अप्रैल 11 -- भवाली, संवाददाता। मेहरागांव स्थित श्री हरि चेतन कुटीर में आज 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक तीन दिवसीय भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन महंत मुख्यत्यार पुरी के सानिध्य में किया जाएगा।आज पहले दिन रविवार को सुबह 8 बजे कलश यात्रा, गणेश पूजन और वास्तु पूजन किया जाएगा। इसके बाद संगीतमय अखंड रामचरितमानस पाठ किया जाएगा। पारायण मंगलवार 14 अप्रैल को भव्य भंडारे के साथ होगा। आयोजन में दयानंद सरस्वती जी महाराज, शंकरानंद पुरी महाराज, हंसराज पुरी महाराज, भागीरथ गिरि महाराज और अर्जुन गिरि महाराज आदि रहेंगे। महंत मंसापुरी महाराज ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.