नैनीताल, मई 30 -- भवाली। मेहरागांव स्थित आदि शक्ति नव दुर्गा मंदिर और बाबा दयानंद सरस्वती महाराज आश्रम में शनिवार को 239वां साप्ताहिक सामूहिक सनातनी हिन्दू एकता मिलन आयोजित हुआ। शीशमहल शिव मंदिर से पहुंचे भक्तों ने हनुमान चालीसा पाठ, श्रीराम संकीर्तन और भजनों से भक्ति की धारा बहाई। बाबा दयानंद सरस्वती ने कहा कि ऐसे सामूहिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, भाईचारा और सनातन संस्कृति को मजबूत करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...