मेहरमा में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किया गया सड़क जाम
गोड्डा, सितम्बर 30 -- पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर चले बुधवार को मेहरमा चौंक पर बैरिकेड लगाकर गोड्डा पीरपैंती मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया। जिससे यातायात घंटों बाधित रहा। इस दौरान छोटे वाहनों के अलावा लंबी दूरी की गाड़ियां भी जाम में फंसी नजर आईं। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी अंचल निरीक्षक लोकनाथ गोंड एवं सअनि सहदेव प्रसाद दलबल के साथ उपस्थित थे। बाद में जाम हटा दिया गया जिसके बाद यातायात बहाल हुआ। अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलनकारियों ने संथाल परगना प्रमंडलीय प्रभारी सह केंद्रीय संयोजक मंडल के सदस्य ऋषिकेश झा की अगुवाई में पुरजोर तरीके से अपनी मांगे रखी और चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर फूलो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.