गोड्डा, फरवरी 3 -- तस्वीर 04 में महागामा, एक संवाददाता ,मंगलवार को महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया।जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते सोमवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमजोरा पिरोजपुर गांव निवासी कमल कुमार उर्फ कोको साह एवं राजेश कुमार अपने घर से अवैध गांजा की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने ग्राम अमजोरा पिरोजपुर में दोनों अभियुक्तों के घर पर छापेमारी कर 8.940 किलोग्राम अवैध गांजा सहित गांजा तस्करी में प्रयुक्त कई सामान बरामद किया।मौके से कमल कुमार उर्फ कोको...