गोड्डा, अप्रैल 12 -- मेहरमा एक संवाददाता। गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत सिमानपुर पंचायत के ग्राम खट्टी में आज एक महत्वपूर्ण विकास योजना का शिलान्यास झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया। यह योजना लघु सिंचाई प्रमंडल, गोड्डा के अंतर्गत जिला योजना अनाबद्ध निधि से लगभग Rs.13,21,400 की लागत से गार्ड वॉल निर्माण होना है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ मंच साझा किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिससे क्षेत्र में विकास को लेकर उत्साह स्पष्ट रूप से देखा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार पंचायत स्तर पर समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.